FeaturedJamshedpurJharkhand

आर्मी कैंप सोनारी मना में 7वां वेटरन्स डे शहर के गौरव सेनानी एवं वीर नारी हुई शामिल

जमशेदपुर । देश के प्रथम फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सेवानिवृति दिवस 14 जनवरी 1953 के पावन दिवस भारत सरकार के द्वारा वेटरन्स डे रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुवात 14 जनवरी 2016 में हुई थी। आज का कार्यक्रम कोल्हान के सैनिक कल्याण पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल किशोर सिंह के नेतृत्व सोनारी कैम्प में आयोजित किया गया।

जमशेदपुर वेटरन्स के वरिष्ठ अधिकारी एयर कोमोडोर मारवा ने फिल्ड मार्शल के एम करियप्पा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की…इसके पश्चात ई सी एच एस के ऑफिसर इन चार्ज ब्रिगेडियर पी के झा कमांडर सुमन लेफ्टिनेंट कर्नल किशोर सिंह कमांडर संजीव रमन एवं सोनारी स्टेशन हेडक़वाटर के एडम कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश गुप्ता के साथ साथ सेना मेडल हबलदार राकेश तिवारी उपस्थित वीर नारियों एवं शहर के सम्मानित युद्ध नायक एवं गौरव सेनानियों ने बारी बारी अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन सार्जेंट शिवेंदुशेखर ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे एयर कोमोडोर।मारवा ने उपस्थित गौरव सेनानियों को वेटरन्स डे की बधाई देते हुवे आपस मे एकत्रित एवं अनुशासित रहते हुवे सैनिक परंपरा का हर परिस्थिति में निर्वाह करते हुवे देश के विकास में सहयोगी की भूमिका नभाते रहने का आव्हान किया। कमांडर संजीव रमन ने आने वाले भविष्य में इस कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं शानदार आयोजन करने की सलाह दी। ब्रिगेडियर पी के झा ने ई सी एच एस की कल्याणकारी योजनाओं एवं ई सी एच से बेहतर इलाज पाने के लिये नवीनतम 64 के वी कार्ड, दवा की उपलब्धता एवं सामान्य एवं इमरजेंसी में इलाज के नियमों की जानकारी दी।कार्यक्रम को सफल बनाने में भूषण सिंह सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह विनय यादव अनिल सिन्हा अवधेश कुमार कमल शुक्ला चंद्रमा सिंह विजय शंकर पांडेय उमेश शर्मा मनोज सिंह विवेक सिंह कोमल दुबे भोला सिंह सुनील मिश्रा सतनाम सिंह वीर नारी सीमा देवी दुर्गवाती सुनीता कुमारी आदि सैकड़ों गौरव सेनानी उपस्थित थे।कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन सार्जेंट बी बी बंसल ने किया।

Related Articles

Back to top button