FeaturedJamshedpurJharkhand

आम बजट का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- देश के गांव, गरीब किसान, युवाओं को समर्पित बजट नए भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला

जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश किए गए आम बजट का भाजपा ने स्वागत करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विश्व की उम्मीदों को पूर्ण करने वाला बजट बताया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बजट को गरीबों का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट नए भारत के संकल्प को सिद्ध करने की ओर ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने बजट को संतुलित बताया और कहा कि इस बजट से भविष्य के योजनाओं के क्रियान्वयन की मजबूत नींव रखी गयी है। बजट 2023 में 5G ऐप और सेवाओं को विकसित करने के लिए 100 लैब, कई नर्सिंग कॉलेज खोले जाने समेत 47 लाख युवाओं को 3 साल तक भत्ता देने की घोषणा सराहनीय एवं स्वागत योग्य है। राष्ट्रीय अप्रेंटाइसशिप स्कीम शुरु करने एवं देश में 30 कि इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही पर्सनल टैक्स में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नौकरी पेशा वर्ग को बड़ी राहत दी है। अब नई टैक्स व्यवस्था के तहत 7 लाख तक सालाना आय टैक्स फ्री हो गई है। यह छूट पहले 5 लाख तक थी। पुरानी टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स छूट की सीमा अब 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही टैक्स स्लैब में भी बदलाव किए गए हैं। पहले 6 टैक्स स्लैब हुआ करते थे। जिन्हें अब घटाकर 5 कर दिया गया है। गुंजन यादव ने कहा कि अमृत काल का पहला बजट जन कल्याणकारी है, यह गरीब किसानों, युवा, वृद्ध, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, वंचितों, आर्थिक रूप से पिछड़े तथा मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। आने वाले दिनों में बजट के दीर्घकालिक परिणाम देशहित में सामने आएंगे।

*आम आदमी का बजट, सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों का रखा ख्याल: प्रेम झा*
भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने बजट का स्वागत करते इसे अमृत काल में बढ़ते भारत का आत्मनिर्भर बजट है। जिसमें अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास का नीति निर्धारण किया गया है। आम बजट में अंत्योदय के प्रण के साथ पक्का मकान, निःशुल्क राशन समेत उपयुक्त एवं नवीन शिक्षा है। नई तकनीक के साथ जोड़ते हुए हर पंचायत तक हर एक युवा छात्र तक नेशनल डिजीटल लाइब्रेरी की घोषणा एवं राष्ट्रीय अप्रेंटाइसशिप स्कीम शुरु करने एवं देश में 30 कि इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित करने जैसी घोषणाएं सराहनीय कदम है।

Related Articles

Back to top button