FeaturedJamshedpurJharkhand

आत्महत्या के क्षेत्र मे झारखंड मे जमशेदपुर अव्वल – डॉक्टर महावीर राम

ब्रिगेडियर सी एस वैद्यनाथन बने जीवन संस्था के कार्यकारिणी निदेशक
जमशेदपुर। आत्म हत्या निवारण के क्षेत्र मे सतत प्रयत्नशील शहर की सामाजिक संस्था ‘जीवन‘ के वर्तमान निदेशक डॉक्टर जेआर जैन के स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए ब्रिगेडियर सी एस वैद्यनाथन (जीवन संस्था के ट्रस्टी मेंबर) को कार्यकारिणी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैं। यह जानकारी जीवन संस्था के संस्थापक निदेशक डॉक्टर महावीर राम ने दी।
डॉक्टर महावीर राम के अनुसार जमशेदपुर शहर केवल सफाई, सुंदरता और हरियाली के क्षेत्र मे ही नंबर एक नहीं अपितु आत्महत्या के क्षेत्र मे भी झारखंड राज्य मे अव्वल है। 2010 मे आत्महत्या की संख्या 200 (15.2 प्रति लाख जनसंख्या) थी। जीवन संस्था के सतत प्रयत्न से 2019 मे यह संख्या घट कर 177 (10 प्रति लाख) तक पहुंच चुकी थी। किन्तु कोरोना महामारी से उत्पन्न लॉक डाउन, में उभरें अनेक मानसिक विकारों एवं परेशानियों के चलते यह संख्या बढ़ कर 2020 मे 258 (16.1) और 2021 मे 255 तक पहुंच चुकी हैं, यानि की औसतन 21 आत्महत्या प्रति माह। डॉक्टर महावीर राम ने बताया कि कि 2022 में प्रारंभिक माह जनवरी और फरवरी मे यह संख्या घट कर प्रति माह 17 पर पहुंच गई है। जीवन संस्था का ध्येय है कि इस संख्या मे और कमी लाया जा सके। जिसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयत्न करने की आवश्यकता तथा उदेश्य है। इसी उदेश्य को सफल बनाने के लिए ब्रिगेडियर वैद्यनाथन को नयी जिम्मेदारी दी गयी हैं। डॉक्टर राम ने आशा जतायी कि इनके नेतृत्व मे जीवन संस्था अपने उदेश्य मे पुर्णतः सफलता प्राप्त कर पाएगी। जमशेदपुर के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अनुरोध है कि अपना पूर्ण सहयोग देकर संस्था द्वारा प्रदत्त निःशुल्क गोपनीय भावनात्मक सहयोग प्राप्त कर आत्महत्या निवारण के कार्य मे भागीदार बने। जीवन संस्था का हेल्पलाइन नंबरः- 9297777499/9297777500/9955435500 एवं 9955377500 हैं।
नये कार्यकारिणी निदेशक वैद्यनाथन पेशे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, सेना में ब्रिगेडियर तैनात थे। 30 वर्ष सेवा देने के बाद 1995 में अवकाश प्राप्त कर उषा मार्टिन कंपनी में 15 साल वोकेशनल ट्रेनिंग की सेवा देते हुए जमशेदपुर में बस गए। उन्हें 1971 के पाकिस्तान युद्ध में भी भाग लेने का श्रेय रहा हैं। मालूम हो कि जीवन संस्था 2006 से ही कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button