FeaturedJamshedpurJharkhand

अर्थव्यवस्था के मेरुदंड है स्थानीय उत्पादक: अनिल मोदी

भाजपा जुगसलाई मंडल में हुआ सम्मान समारोह

जमशेदपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विगत 17 सितंबर से जारी सेवा पखवाड़ा के तहत आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में वोकल फ़ॉर लोकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत मिट्टी के बर्तन बनाकर अपना जीवन यापन करने वाले कुम्हार दुर्गा प्रजापति एवं चर्मकार बुल्लू दास को भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा,एवं हेमेंद्र जैन नें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि स्थानीय उत्पादक देश की अर्थव्यवस्था के मेरुदंड है।यह अपनें श्रम, उधम एवं संकल्प से देश के विकास में अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहे है।यह लोग सही मायनों में वोकल फ़ॉर लोकल के ब्रांड अम्बेसडर है।अनमोल शर्मा ने कहा कि दुर्गा प्रजापति जी सामाजिक समरसता के प्रतीक है।इनका सम्मान उद्यमशीलता का सम्मान है।हेमेंद्र जैन नें कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल के तहत इन कर्मयोगियों का सम्मान किया गया है।भाजपा सदैव स्थानीय उत्पादकों के विकास हेतु तत्पर है।इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमेंद्र जैन,अनिल मोदी, पूर्व अध्यक्ष अनमोल शर्मा, अरविंदर कौर, जगदीश लाल, कार्यक्रम संयोजक नितिन झा, मंडल उपाध्यक्ष गणेश रविदास, मंत्री पिंटू सैनी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, ऋषिकेश गुप्ता, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप खाँ, नीरज शुक्ला, मंत्री इंदर तिवारी, अनिल सेठ, अजय दास, नंदकिशोर राम आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे ।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker