FeaturedJamshedpur

अमृत महोत्सव में गांधी जी और अंबेडकर जी के जीवनी पर चर्चा

आदित्यपुर / फोटो;जिला उद्योग केंद्र की ओर से आजादी के 75 में वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर जिला उद्योग केंद्र में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्र के महा प्रबंधक एसएस बैठा ने अतिथियों के स्वागत करते हुए महात्मा गांधी जी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाले। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पूरे जीवन सत्य और अहिंसा की लड़ाई लड़ते रहे इसका परिणाम स्वरूप हमें आजादी मिली। उनके जीवनी आज भी प्रासंगिक है लोगों को इस से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर डीआईसी के पूर्व महाप्रबंधक आरसी प्रसाद ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान का वर्णन करते हुए कहा कि आज महिलाओं और दलित शोषित को अधिकार मिला है वह बाबा साहब के संविधान का देन है। इसलिए लोगों को संविधान पढ़नी चाहिए। सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल डिक्की के पूर्व अध्यक्ष डोमन टुडू और डीआईसी के पूर्व पदाधिकारी दिलीप सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अलावा केंद्र में प्रशिक्षण ले रही महिलाएं ने बाबू के जीवनी पर कविता एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मन मोह लिया। इसमें सुनीता हेमबम, मंगला नामता, आकांक्षा कुमारी, किरण कुमारी शामिल थे । इससे पूर्व अतिथियों के द्वारा गांधीजी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में केंद्र के पदाधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षण ले रहे महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button