FeaturedJamshedpur

अंसार खान ने साकची बाजार में चलाया कांग्रेस का सदस्यता अभियान


जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय खान एवं झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में साकची संजय मार्केट और रेडीमेड मार्केट में कांग्रेस पार्टी का बुथवार सदस्ता अभियान चलाया गया। अंसार खान ने कहा मानगो क्षेत्र के 60% लोग साकची मार्केट में दुकान लगाते हैं इसे देखते हुए आज मार्केट में सदस्य अभियान चलाया गया। मार्केट में लोगों से कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने का अनुरोध किया गया । जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने सदस्यता फार्म भरा एवं शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किया। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा उन्हें सदस्यता रसीद भी प्रदान किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने बताया कि यह सदस्यत व्यक्ति से सदस्यता शुल्क ₹5 भी जमा लिया जा रहा है, लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।आज सदस्यता अभियान में मोहम्मद आकिब ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button