FeaturedFestivalJamshedpurJharkhandNational

अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से मानगो में मकर सक्रांति पर गरीब बच्चों के बीच चूड़ा गुड़ लाई तिलकुट का विवरण

जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से मकर सक्रांति के उपलक्ष में गरीब बच्चों के बीच चूड़ा, गुड़, लाई, तिलकुट आदि का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के नेतृत्व में मानगो स्थित रजनी सिंह के आवासीय परिसर में किया गया। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से पर्व त्यौहार और अन्य अवसरों पर गरीबों के सहयोग और सामग्री आदि का वितरण किया जाता रहा है। अभी गत महीने में बिष्टुपुर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में गरीब महिलाओं के बीच शॉल वितरण किया गया था।

मकर संक्रांति के अवसर पर भारती सिंह ने कहा कि गरीबों के बीच खुशियां बांटने का आनंद ही कुछ और है जिसके लिए हम वीरांगनाए हमेशा प्रयास करती हैं कि पहले गरीबों के बीच सहयोग किया जाए और फिर अपने अपने घरों में पर्व का आनंद उठाया जाए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही अंतरराष्ट्रीय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से पारिवारिक मिलन समारोह पिकनिक का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में शामिल होने वालों में श्रीमती सीमा सिंह, विभा सिंह, रूबी सिंह, अर्चना सिंह, रजनी सिंह, माला सिंह, मंजू सिंह मिनी सिंह प्रतिमा सिंह, सुनीता सिंह, चित्रलेखा सिंह, बिंदु सिंह, आशा सिंह सुनीता सिंह खुशबू सिंह पूनम सिंह, पार्वती सिंह, शोभा सिंह, गुड़िया सिंह, प्रीति सिंह, मौसमी सीमा सिंह, गायत्री सिंह, संगीता, मीना, सीमा सिंह केबल टाउन, कोकिला आदि उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button