FeaturedJamshedpur

हिन्दू उत्सव समिति ने मनाया भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती

जमशेदपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हिन्दू उत्सव समिति ने जॉनी मसी व अभिमन्यु प्रताप सिंह के आयोजन में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं द्वारा बिरसानगर बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलन कर समाज मे उनके द्वारा किए गए बहुमूल्य कार्यो को याद किया गया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी युवाओं द्वारा लिया गया।

भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालाय अनिवार्य रूप से शामिल करें : हिन्दू उत्सव समिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समिति के संरक्षक शंकर रेड्डी एवं सतीश सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं उनके विचारों को अंग्रेजी माध्यमो के विद्यालयों में भी अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम में शामिल करने का कार्य झारखंड की सरकार को करना चाहिए तथा विद्यार्थियों को विशेष क्रियाकलापों के माध्यम से उनके विचारों के प्रति जागरूक भी करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगो मे उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर,शक्ति सिंह,सुमित कुमार, राजू राव, पीयूष कुमार,आशीष कुमार, अधिवक्ता रवि शंकर पाण्डेय,आकाश लकड़ा, राम मार्डी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker