FeaturedJamshedpurJharkhandNational
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

जमशेदपुर I भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साकची स्थित बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया। इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, दर्शन सिंह काले, परमजीत सिंह रोशन हरविंदर सिंह गुल्लू आदि कई उपस्थित थे।