FeaturedJamshedpurJharkhand

सुरभि शाखा का रामगढ़िया सभा में डांडिया धमाल नाइट 13 को

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा डांडिया (गरबा) धमाल नाइट का
आयोजन आगामी 13 अक्टूबर शुक्रवार को साकची स्थित रामगढ़िया सभा में होने जा रहा हैं, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में सोलो डांस, डुएट डांस, ग्रुप डांस एवं बच्चों का बेस्ट ड्रेस अप सहित कई प्रकार के सरप्राइज गिफ्ट भी हैं, जो मुख्य आकर्षण का क्रेन्द्र होंगें। इस कार्यक्रम में एंट्री कूपन द्वारा प्रवेश होगा। प्रवेश कूपन के लिए 8987691388, 7992268813, 9905787866 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। यह जानकारी शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की संयोजिका पिंकी रिंगसिया व अंजू चेतानी हैं। विजेताओं को पुरूस्कृत भी किया जायेगा। सभी के लिए लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों के शामिल होने की संभावना हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker