FeaturedJamshedpurJharkhand
सांसद विद्युत वरण महतो रांची में भाजपा प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक में हुए शामिल

जमशेदपुर. सांसद विद्युत वरण महतो गुरुवार को रांची में भाजपा के प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में मांडर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया । बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, रविंद्र कुमार राय, सुदर्शन भगत, नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद शामिल थे।