FeaturedJamshedpurJharkhandNational

सर्वोदय समिति का कार्य सराहनीय: आर के सिंह


आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर सर्वोदय समिति के तत्वावधान में टेल्को आम बागान मैदान में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रियाजुद्दिन ख़ान और संचालन महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। झंडोत्तोलन महामंत्री आर के सिंह के हाथों संपन्न हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महामंत्री आर के सिंह ने सर्वोदय समिति के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके कार्यक्रम का संचालन कर रहें युवा व चमात्कारिक नेतृत्वकर्ता मनोज कुमार सिंह ने अपने संचालन के माध्यम से उपस्थित लोगों को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। सबों ने एक स्वर में महासचिव मनोज कुमार सिंह का प्रशंसा की। झंडोत्तोलन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह , टाटा मोटर्स आई आर हेड श्री सौमिक रॉय , अनिल शर्मा , नंदलाल सिंह, एस एन सिंह , अरुण कुमार सिंह , नीरज दुबे , कमलेश यादव , सुबोध सिंह , बी डी झा , भीम भारती, बिनोद गिरी , संजय सिन्हा , रामफल गिरी , बलराम सिंह , रईस ख़ान , आमिर सोहेल , सुभाष राय , हेमंत सिंह, सुदामा सिंह, रामविलास शर्मा, चंपक राठौड़, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी सर्वोदय समिति के प्रेस प्रवक्ता विनोद गिरी ने दी।

Related Articles

Back to top button