FeaturedJamshedpurJharkhandNational

संजीव रेड्डी बने SC/ST काउंसिल के अध्यक्ष


रांची। राजधानी रांची में यूनियन बैंक अनुसूचित जाति/ जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ, झारखंड के अध्यक्ष के रूप में श्री संजीव रेड्डी को मनोनित किया गया। संजीव रेड्डी के अध्यक्ष चुने जाने पर यूनियन बैंक एम्पलाई एसोसियेशन, झारखंड के सदस्यों में गजब का उत्साह देखने को मिला। यूनियन के सदस्यों ने बिष्टुपुर स्थित एसएसआई शाखा में आज एक बधाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया जिसमें संजीव रेड्डी जी को सदस्यों ने माला पहनाकर शॉल ओढ़ाया तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। UBEA, झारखंड के उप सचिव श्रुति सरिता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन हरेंदु शर्मा ने किया। समारोह में जहां एक ओर शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री राजेश रंजन सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे वहीं दूसरी ओर अन्य शाखाओं से UBEA झारखंड के वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार, अदिति, संगीता, त्रिभुवन, किरण, कापरा सोरेन, तथा नीतीश समेत करीब 25 सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button