FeaturedJamshedpur
वर्णाली चक्रवर्ती को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड पूर्वी सिंहभूम का सदस्य बनाया गया
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड पूर्वी सिंहभूम का सदस्य बनाया गया है। उनका चयन महिला समाजसेवी के रूप में हुआ है। विधि में स्नातक की शिक्षा प्राप्त वर्णाली चक्रवर्ती पिछले 30 वर्षों से बच्चों और महिलाओं के बीच कार्य कर रही हैं। विशेषकर आदिम जनजाति के बच्चों के उत्थान के लिए वे पिछले 20 वर्षों से लगातार प्रयासरत हैं।