राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत दर्ज करेगी,एक मजदूर को मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल तक बनाया
बोकरो नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद चंदनकियारी के भाजपा विधायक अमर बाउरी आज पहली बार बोकारो पहुंचे बोकारो सीमा में प्रवेश करने के साथ ही उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार स्वागत किया पेटरवार जैनामोड़,बालीडीह नायमोड, चास मैं उनका पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कल मालाओं के साथ स्वागत किया बोकारो के नया मोड़ में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद लिया मीडिया से बात करते हुए विधायक अमर बाउरी मैं कहा कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो चंदनकियारी का मान हमेशा ऊंचा रखने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि 4 वर्षों तक जिस प्रकार से ही सरकार ने भ्रष्टाचार और तानाशाही करने का काम किया है ।उसके खिलाफ जोरदार आवाज उठाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के नीचे और आज महापंचमी के दिन मैं यह दावा करता हूँ कि राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत दर्ज करेगी।
रघुवर दास को राज्यपाल बनाए जाने पर अमर बाउरी ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक मजदूर को मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल तक बन सकती है।
उन्होंने कहा कि इस राज्य के रघुवर दास लोकप्रिय नेता है उनके कार्यकाल में ही भारतीय जनता पार्टी ने इस राज्य में बेहतर काम किया है उन कामों को लेकर हम आगे बढ़ेंगे पार्टी ने झारखंड के लिए जो सोचा है वह अच्छा ही होगा।
अमर बाउरी, नेता प्रतिपक्ष