FeaturedJamshedpurJharkhand

मृतक शरीर का संस्कार सिख रहत मर्यादा अनुसार हो: जमशेदपुरी

स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधन इसके लिए लोगों को प्रेरित करने में हो रहा है सफल

जमशेदपुर ने सिखों के अंतिम संस्कार को रहत मर्यादा अनुसार करने की वकालत करते हुए कहा है कि वाह्य आडम्बर को त्याग कर हर सिख का धर्म है कि मृतक शरीर का संस्कार भी रहत मर्यादा अनुसार ही करे।
गुरुवार को इस मसले पर अपने विचार रखते हुए हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद प्रसन्नता हुयी कि स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधन रहत मर्यादा लागु करने को लेकर काफी गंभीर है और वह पहले से ही मृतक शरीर संस्कार रहत मर्यादा के लिए लोगों को प्रेरित करने में सफल रहा है।
जमशेदपुरी का कहना है कि, सिख रहित मर्यादा पावन गुरबाणी की रोशनी में सिख विचारधारा के अनुसार ही सिख संस्कार जैसे नाम संस्कार, आनंद संस्कार, अमृत संस्कार व मृतक संस्कार की सेवा निभाई जानी चाहिए। वही दूसरी और मानगो गुरदुवारा साहिब के महा सचिव सरदार जसवंत सिंह ने भी इस कार्य की सरहाना की है उन्होंने कहा की बहुत जल्द मानगो गुरदुवारा कमेटी मे भी मृतक संस्कार को लागु कराया जायेगा साथ ही साथ बहुत जल्द सेन्ट्रल गुरदुवारा प्रबंधक कमेटी के मुख सेवादार सरदार भगवान सिंह जे से मिल कर पुरे जमशेदपुर की कमेटीये मे इस लागु करने पर जोर दिया जायेगा
हरविंदर जमशेदपुरी ने अपील करते हुए आह्वान किया है कि कोल्हान के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटियां अपने-अपने गुरुद्वारों में रहत मर्यादा अवशय लागू करें, रहत मर्यादा की पुस्तिका उनके द्वारा उपलब्ध कराने की पेशकश भी उनके द्वारा की गयी।

Related Articles

Back to top button