मानगो के भावी मेयर प्रत्याशी पप्पू सिंह ने की जरूरतमंद परिवार को प्रदान किया दस हजार का आर्थिक मदद
इजाज अहमद
जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र के भावी मेयर प्रत्याशी पप्पू सिंह द्वारा लगातार क्षेत्र के प्रत्येक निवासी के सुख दुख का ख्याल रखा जाता है। बीती रात पारडीह सिटी इन होटल के आगे एक सड़क दुर्घटना घटित हुई थी, जहाँ पप्पू सिंह ने दुर्घटना के शिकार हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहँचाया था। इलाज के दौरान पारडीह निवासी सुरेश सिंह को मौत हो गई । मृतक सुरेश सिंह का परिवार अत्यंत गरीब है और उनके पिता मंगल सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह अपना परिवार चलाते हैँ।
उनके पास इतने पैसे नहीं थे की वो अपने मृत पुत्र का अंत्योष्टि यानी श्रद्धक्रम कर सके। इस दुख को पप्पू सिंह समझा और क्षेत्र का बेटा होने के नाते वे सीधे शोकाकुल परिवार के पास पहुंचे जहाँ उन्होने सभी को ढांढ़स बंधाया साथ ही अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए दस हजार की आर्थिक मदद मृतक के पिता को प्रदान किया। मदद मिलने से मृतक के पिता भावुक हो गए और उन्होंने पप्पू सिंह को खूब स्नेह और आशीर्वाद दिया। मौके पर भवानी सिंह के अलावे पिंटू महतो, प्रकाश रजक, रवि सिंह, विकास सिंह राणा समेत कई अन्य समर्थक मौजूद रहे।