FeaturedJamshedpurJharkhand

महिला काव्य मंच की रंगारंग गोष्ठी आयोजित


रांची। महिला काव्य मंच राँची के पूर्वी एवं पश्चिमी इकाई कीजुलाई माह की सम्मिलित गोष्ठी काँके में उल्लास के साथ अत्यंत सफलतापूर्ण संपन्न हुई। मंच के मार्गदर्शक श्री नरेश नाज के दिशानिर्देशों के अनुसार गोष्ठी की शुरुआत मंत्रोच्चारण और डॉ साक्षी द्वारा की गयी सरस्वती वंदना से की गयी।

स्वागत सम्बोधन में महिला काव्य मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण ने सभी सदस्याओं का स्वागत करते हुए मंच के गठन के सात वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दिया तथा उनकी साहित्यिक उपलब्धियों का उल्लेख किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरिंदर कौर नीलम ने आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया ।कार्यक्रम का सफल संचालन विम्मी प्रसाद ने किया।

रचना पाठ करने वाली सदस्याओं मे सारिका भूषण, सुरिंदर कौर नीलम, विम्मी प्रसाद, साक्षी, रेणु झा, मंजुला सिन्हा, रीता गुप्ता, संध्या चौधरी, नंदनी, बिंदु प्रसाद, रश्मि सिन्हा, कविता, प्रतिभा, रेखा जैन, प्रतिभा सिंह,सुनीता, पुष्पा, रंगोली,खुशबू, सीमा, नीता, जयपूर्णा , अर्चना, सुनीता श्रीवास्तव, उमा सिन्हा, सुधा, अर्चना सिंह, पूनम, सुमिता के नाम प्रमुख हैं। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिलाध्यक्ष रेणु झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button