ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

महिलाओं को भाजपा के किसी षड्यंत्र का शिकार होने नहीं दिया जाएगा : दीपक बिरुवा

मंईया सम्मान यात्रा के तहत 28 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी व सांसद जोबा मांझी झींकपानी में करेंगी सभा

चाईबासा। चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झींकपानी के जोड़ापोखर व हाटगम्हारिया प्रखंड के कोचड़ा में गुरुवार को पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री दीपक बिरुवा भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। बैठक में मंत्री ने हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है । लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है। भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है। इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है। भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा। आगामी 28 जुलाई को कैबिनेट मंत्री बेबी देवी के अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, महुआ मांझी, सांसद जोबा मांझी पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी देने के लिए झींकपानी आ रही है। यहां चांदीपी फुटबॉल मैदान में सभा को संबंधित करेंगी। महिलाओं के सम्मान और उनके हक को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला नेत्रियों ने पूरे राज्य में महिलाओं को इसके बारे जानकारी देने के लिए मंईया सम्मान यात्रा निकली है। पूरे राज्य का भ्रमण कर महिलाओं को इस योजना के बारे में जानकारी दे रही है । मौके पर मौजूद महिलाओं ने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की सहमति प्रदान की। सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बलवंत गोप, जिप सदस्य प्रमिला पिगुवा, राजेश सिंकु, गोपाल हेंब्रम, राजेश सिंकु, कृष्ण कुम्हार, सुधीर बेहरा, रामचंद्र सिंकु, पुष्पा सिंकु, साधो बोयपाई, सुभाष गोप, वीरेंद्र सिंकु, भरत पान , प्रकाश हेंब्रम, विनोद गोप, समीर सिंकु, बसंत हेंब्रम झींकपानी में प्रखंड अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, प्रमुख प्रदीप तामसोय, मेघनाथ गोप, हरिलाल कारजी, गुरुचरण मुंडा, विनोद गोप, पारू हेस्सा, सुंदर गोप समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button