मनोज मिश्रा 11वीं बार बने झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन का अध्यक्ष
जमशेदपुर: हर मानवाधिकार कार्यकर्त्ता संविधान का रक्षक होता है, नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना ही उनका मूल कार्य है। उक्त बातें झारखण्ड मानवाधिकार सम्मलेन का लगातारा 11वीं बार अध्यक्ष का चुनाव जितने वाले नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने भुईयाडीह मे आयोजित संगठन के चुनावी सभा मे कही। कार्यकारिणी के चुनाव मे लगातार 11वीं बार अध्यक्ष बन कर रिकार्ड बनाने वाले मनोज मिश्रा को सदस्यों ने बधाई दी। मनोज मिश्रा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नयी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमे सलावत महतो महासचिव, ऋषि गुप्ता अवर महासचिव, अभिजीत चंदा उपाध्यक्ष, किशोर वर्मा उपाध्यक्ष, आई सेन गुप्ता उपाध्यक्ष, गुरमुख सिंह उपाध्यक्ष, जगन्नाथ महंथी उपाध्यक्ष, आर सी प्रधान कोषाध्यक्ष, देवाशीष दास सह सचिव एवं उप कोषाध्यक्ष, डी एन शर्मा सचिव, जसवंत सिंह संगठन सचिव, संतोष कुमार संगठन सचिव शिशिर डे संगठन सचिव, ऋषि कुमार सह सचिव, शिव कु. सिन्हा संयुक्त सचिव रेणु सिंह – प्रभारी, महिला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, अनिमा दास सह सचिव एवं सह प्रभारी महिला विकास एवं सांस्कृतिक कार्यकर्म, एस एल दास प्रमुख सलाहकार मण्डल, श्याम लाल सह प्रमुख, सलाहकार मण्डल को शामिल किया गया है।