FeaturedJamshedpurJharkhand

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है :- शशि भूषण मेहता

रौशन पांडेय
जमशेदपुर. भारतीय जनता पार्टी के पांकी के विधायक शशि भूषण मेहता के निजी दौरे के क्रम में एक्सएलआरआई क्षेत्र में उनका स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के प्रति समर्पण की भावना को बताते हुए रविवार को मानगो मंडल में भी कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित हुए। तब जाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। मानगो के साउथ प्वाइंट स्कूल के मुख्य संरक्षक शिव प्रकाश शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय ने उन्हें अंग वस्त्र देकर अभिनन्दन किया। इस स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मानगो मंडल के अध्यक्ष विनोद राय, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पांडे, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि गोराई, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह, नारायण महतो एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker