FeaturedJamshedpur

भाजमो बरमामाइंस मंडल के द्वारा बरमामाइंस हरिजन बस्ती, वरिष्ठ नागरिक संघ प्रेम नगर तथा जोजोबेड़ा कृष्णा नगर में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

विधायक सरयू राय उपस्थित हुए

जमशेदपुर। भाजमो बरमामाइंस मंडल के तत्वाधान में बरमामाइंस हरिजन बस्ती, वरिष्ठ नागरिक संघ प्रेमनगर तथा जाजोबेड़ा कृष्णानगर में जरूरतमंद लोगों के बीच बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबल वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्र के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए। तीनों स्थानों पर कंबल वितरण के दौरान महिलाओं की भीड़ उमड़ी, क्रमवार सभी जरूरतमंद महिलाओं को कंबल प्रदान किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल था। इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, मंत्री राजेश कुमार झा, दुर्गा राव, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, संभू झा, डी मनी, महेश मुखी, गणेश मुखी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker