भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा सोमवार को दाखिल करेगी अपना नामांकन, हज़ारो की संख्या में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। सिंहभूम लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी गीता कोड़ा सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गीता कोड़ा का नामांकन दाखिल करने वाले कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत दुबे भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुंडा ने बताया कि जनसभा में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता चाईबासा के गांधी मैदान में एकजुट होंगे। लोकसभा संयोजक गीता बालमुचु ने बताया कि नामांकन दाखिल करने हेतु चाईबासा के गांधी मैदान से सुबह 10 बजे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओ के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए खुटकुट्टी मैदान के जनसभा कार्यक्रम में पहुंचेगे। उसके के बाद भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गीता कोड़ा 1 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन से अपना नामांकन दाखिल करेगी।