भाजपा को झारखंड सहित पूरे देश में प्रचंड बहुमत मिल रहा है : विष्णु साय
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकसभा चुनाव के बिच जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा की झारखण्ड समेत देश भर मे भाजपा कों प्रचंड बहुमत मिल रहा है।. झारखण्ड मे सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली मे जाएगी। वहीँ छत्तीसगढ़ राज्य के पूरी सीटें भी भाजपा के झोली मे जाने की बातें उन्होने कही। उन्होने कहा की छत्तीसगढ़ और झारखण्ड राज्य मे नक्सल कों ख़त्म करना भी भाजपा सरकार की देन है, लेकिन झारखण्ड के वर्तमान मे सरकार के नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद फिर स्वागत पनप रहा है। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा की जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भरस्टाचार के आरोप मे जेल मे है तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।.वहीँ भाजपा पर जात पात के राजनीती के सवाल पर उन्होंने कहा की वें खुद आदिवासी समुदाय से है और आदिवासी से बड़ा हिन्दू कोई नहीं होता है। इस लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं है, साथ ही कहा की इंडी गठबंधन के झूठ को जनता समझ गई है और इस कारण ये गठबंधन फ्लॉप है।