ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का हुआ आयोजन


तिलक कुमार वर्मा
चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के चाईबासा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन सह बिजय संकल्प सभा का आयोजन पिल्लई हाल चाईबासा में जिला अध्य्क्ष संजय पांडे की अध्य्क्षता में हुई। जिसमे लोकसभा चुनाव मेंसदर ,झींकपानी,टोंटो,हाटगम्हरिया और चाईबासा नगर मंडलों के बढ़त लिए10-10 बूथों के बूथ प्रभारी,अध्य्क्ष ,बूथ समितियों को अंगवस्त्र और एक एक पेड़ के पौधे देकर सम्मानित किया गया।अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहली बार बूथ कमिटियों को सम्मानित कर उनका आभार प्रगट करती है कि उनके मेहनत से जनता की मत प्राप्त होतें है।उन्होंने जे एम एम ओर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी आदिवासीयो को बरगलाकर ठग कर झारखंड अलग राज्य के घोर विरोधी कांग्रेस के साथ मिलकर सत्ता में आई । झारखंड अलग राज्य का आंदोलन को शिबू सोरेन ने कांग्रेस पार्टी को बेच दिया था। झारखंड राज्य भारतीय जनता पार्टी की देन है। जिसकी बागडोर एक आदिवासी नेता बाबूलाल मरांडी सम्भाले थे।हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री होते हुए जमीन घोटाले में फंसे और जेल गए,आज वे बेल में है,अभी आरोप मुक्त नही हुए हैं।अभय सिंह ने कहा कि सोरेन सरकार अपने सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब बेच रहें है,जिसका भांडा फोड़ चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया,4 नकली शराब बनाने वाले मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई पर स्थानीय मंत्री दीपक बिरुवा चुप्पी साधे हुए हैं उन्हें आदिवासियों के नकलीशराब के सेवन पर होने वाले दुष्परिणाम की कोई चिंता ही नही है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि जिस तरह रामसेतु का निर्माण में राम जी की सेना के छोटे बड़े सभी वानर लग कर किये थे। उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता है जो पूरे मन से पार्टी का काम आज करतें आ रहें है,यह अलग बात है कि ग्रामीण जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा के पाखंडी झूठ की बहकावें में उलझ जरूर गई। पर हम सब मिलकर इन का झूठ का पर्दाफास करेंगे। हमलोग चुप नही बैठेंगे। लागातार एक एक गांव में जाकर इनके भ्रट्राचार के कारनामों का उजागर कर जनता को सच बताएंगे। जिसके लिए मैं सदैव बगैर किसी डर के कार्यकताओं के साथ हूँ। इस सभा को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिड़,पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा,अनूप सुलतानियाँ,गीता बालमुचू,नीला नाग ने भी संबोधित किया।सभा का संचालन कार्यक्रम प्रभारी रामानुज शर्मा ने किया।सभा में कार्यक्रम सह प्रभारी बिजय देवगम,ब्राजील सुंडी, जिला उपाद्यक्ष राकेश बबलु शर्मा,जिला उपाध्यक्ष सुखलाल कुंकल,मंत्री सन्नी पासवान,धन्नो देवी,अखय खत्री,जयकिशन बिरुली,अभिजीत गागराई,लेबेया लागुरी,प्रताप कतियार,अनंत शयनम के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Related Articles

Back to top button