FeaturedJamshedpurJharkhand

बन्ना गुप्ता को कांग्रेस से टिकट मिलने पर मौलाना अंसार खान के दी बधाई और शुभकामनायें


जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय में जाकर श्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम विधायक सीट से टिकट मिलने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और जमशेदपुर पूर्वी विधायक सीट से डॉक्टर अजय कुमार का स्वागत किया। अंसार खान ने बताया अबकी बार जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम दोनों ही सीटों से इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है। अंसार खान कहा कांग्रेस पार्टी के आला कमान ने जिन लोगों को टिकट दिया है हम तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है हम सब आपस में मिलकर अपने कैंडिडेट को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करायें। और झारखंड में फिर दोबारा से इंडिया गठबंधन सरकार लायें।

Related Articles

Back to top button