पश्चिम बंगाल के पश्चिम बंगाल के गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में सांझी आवाज के सदस्यों ने टेकी माथा
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220910-WA0007-780x470.jpg)
जमशेदपुर: पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदनीपुर ज़िला के चन्दरकोना टाउन स्तिथ गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब मे हर माह की पूर्णिमा में होने वाले कीर्त्तन दरबार में शुक्रवार को पुर्णिमा के अवसर पर सांझी आवाज़ के सदस्यों ने गुरु घर मे हाज़री भरी औऱ संगत के दर्शन किये। संस्था के सदस्यों द्वारा गुरु घर मे रुमाला साहिब और मिस्ठान की सेवा की गयी। साथ ही गुरुद्वारा नानकसर साहिब की कमिटि द्वारा संस्था के सतवीर सिंह सोमू,चंचल भाटिया,इंदरजीत सिंह,हरविंदर सिंह और मलविंदर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दिसंबर माह की 7 तारीख़ को गुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगरकीर्तन की तैयारी को लेकर भी साँझी आवाज़ के सदस्यों के साथ गुरुद्वारा कमिटी द्वारा विचार विमर्श किया गया। गुरुद्वारा कमिटि के प्रधान सरदार जतिन्द्रपाल सिंह ने जानकारी दी कि गुरूनानक देव जी महाराज की चरण छू धरती पर हर माह पूर्णिमा पर ओड़िसा,झारखंड, बंगाल के अलावा कई जगहों से संगत गुरु महाराज के दर्शन को आती है और कीर्त्तन दरबार मे हाज़री लगाती है। गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर 7 दिसंबर को नगर कीर्तन निकाला जायेगा। साथ ही 2 दिसंबर से निरंतर अखंड पाठ की अरम्भता होगी। 7 और 8 दिसंबर को पंथ के महान कथावाचक, दाढी जत्थे, कीर्तनी जत्थे अपनी हाज़री देंगे। संस्था के सतवीर सिंह सोमू ने कहा कि संस्था के सदस्यों के साथ जमशेदपुर की संगत भी गुरु महाराज के नगरकीर्तन में शामिल होगी और गुरु के लंगर और नगरकीर्तन के दौरान विधि व्यवस्था मे हर संभव सहयोग करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से संस्था के चंचल भाटिया,इंदरजीत सिंह,हरविंदर सिंह,मलविंदर सिंह,अभय महंती,रोहित कुमार,गुरुद्वारा कमिटि के प्रधान सरदार जतिन्दरपाल सिंह,सेकेट्री नरेंद्र सिंह सलूजा,मीत प्रधान हरजिंदर सिंह एवं गुरू घर के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।