देश हित में तत्पर रहेंगे तभी विश्व में परचम लहराएगा, बोले शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG_20211120_141730.jpg)
जमशेदपुर। वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रकाश पर्व कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जनमतिथि मनाने के साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी काे भी नमन किया गया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैचारिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी महापुरुषों को नमन किया। कहा कि, हमें अपने देश के महा पुरुषों के बताए रास्ते पर चलने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि देश हित में सदैव काम करते रहें। ऐसा करने पर ही विश्व पटल पर हम अपना परचम लहरा पाएंगे।
शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन
वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज्ञान प्रकाश सिंह ने अटेवा के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में अधिक से अधिक साथियों को लखनऊ 21 नवंबर को पहुंचने का आग्रह किया। कहा, कि हम सब को अपने हक के लिए संघर्ष करना होगा। प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया। शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम का संयोजन जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल ने किया।
शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं
बैठक में शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को भी रखा। कहा कि , 12वर्षों से शिक्षकों की पदोन्नति नही हुई है। जनपदीय स्थानांतरण ब्लॉक स्तर पर खुला विकल्प लेकर आन लाइन कराए जाए। मानव संपदा पोर्टल न चलने या नेटवर्क बाधित होने पर अवकाश लेने के लिए दूसरा विकल्प उपलब्ध कराया जाए। समस्त बकाया देयक बोनस एरियर वेरीफिकेशन शीघ्र कराया जाए। बिना सुनवाई या स्पष्टीकरण के कोई न की जाए। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, रश्मि सिंह, ममता गुप्ता, इंद्र कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, लालमणि पटेल, नारायण सिंह पटेल, नवनीत यादव, सूर्यबली गुप्ता जिला आदि मौजूद रहे।