FeaturedJamshedpur

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा रॉयल हिल्स होटल एंड रिसॉर्ट में तीज महोत्सव का किया आयोजन

जमशेदपुर;झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा मंगलवार को संध्या 4 बजे से रॉयल हिल्स होटल एंड रिसॉर्ट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष डॉ कविता परमार, संरक्षक देविकासिंह, कंचन सिंह, प्रतिमासिंह, आशासिंह, पूनमसिंह, पल्लवीसिंह, मंजू सिंह, रीतू सिंह, महासचिव मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण रीतू सिंह ने किया। उसके बाद शिव जी के भजन का क्षत्रानियों ने लुत्फ उठाया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम पूजा सिंह, द्वितीय ममता सिंह तथा तृतीय स्थान अर्चना सिंह का रहा।
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पामेला, द्वितीय स्थान तृप्ति सिंह तथा तृतीय स्थान गुड़िया सिंह का रहा। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता सिंह,
द्वितीय स्थान सुनिता सिंह तृतीय स्थान प्रतिभा सिंह का
रहा।
थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा
द्वितीय स्थानसाधनासिंह
तृतीय स्थान रीना सिंह का स्थान रहा।
प्रतियोगिता में जज की भूमिका में कंचन सिंह और अनिता सिंह रही। धन्यवाद ज्ञापन डा कविता परमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रीतू सिंह, मालती सिंह के साथ साथ सभी इकाई अध्यक्षों निशासिंह, मनोरमासिंह, सरोजसिंह, सुजाता सिंह, तृप्तिसिंह, शालिनीसिंह, प्रभावतीसिंह, रीतासिंह, कुमुदसिंह, रागिनीसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में सैकड़ों क्षत्रानियां उपस्थिति थी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker