FeaturedJamshedpurJharkhand
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री से मिले साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशांन सिंह

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशांन सिंह अपने समर्थकों के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान भाजपा केंद्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से उनके आवास पर मिले। इस शिष्टाचार मुलाकात में रघुवर दास जी से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। रघुवर दास ने निशांन सिंह को शॉल ओढ़ाकर बधाई दी और उनका मुंह मीठा किया, निशांत सिंह ने कहा कि यहाँ जीत संगत की है संगत को और अपनी टीम को साथ लेकर वह हमेशा समाज की सेवा करेंगे। उनके साथ उपस्थित थे हरदयाल सिंह,रॉकी सिंह,सतनाम सिंह,सतबीर सिंह,अवतार सिंह ,जसपाल सिंह ,अमरपाल सिंह, बलबीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, पलविंदर सिंह, करतार सिंह,सुरजीत सिंह चीते,जोगिंदर सिंह आदि शामिल थे।