झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन एटक ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर महांती को किया समर्थन
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240519-WA0114-780x470.jpg)
जमशेदपुर। झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की ओर से साकची आमबगान स्थित एटक यूनियन कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन सुबह 11 बजे किया गया, जिसमें ठेका, असंगठित एवं साफ-सफाई, सेनिटेशन मजदूरों से अपील किया गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में मजदूर, किसान, छात्र नौजवानों भारतीय संविधान विरोधी दल भाजपा को सत्ता से बाहर करें। और संविधान और लोकतंत्र को की भाजपा सरकार ने मजदूरों के विरोध में जा कर श्रम कानूनों में संशोधन किया और चार श्रम कोड लाया तथा अघोषित तौर पर आठ घंटे का कार्य को समाप्त करते हुए 12 घंटे का कार्य दिवस को लागू कराया। आसमान छूती महंगाई को काबू करने में नाकाम साबित, दो करोड़ रोजगार देने के बजाय उल्टे बेरोजगारी बढ़ाया। सरकारी प्रतिष्ठानों संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने का काम किया और निजीकरण को बढ़ावा दिया। इस तरह से देश के बड़े बड़े पूंजिपतियों को सीधा फायदा पहुंचाया और देश के मेहनतकश जनता को ठगने का काम किया और पूरे देश में नफ़रत का माहौल बनाया। जात-पात धर्म के नाम पर देश के मेहनतकश जनता को बांटने का काम किया, इसलिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।
इस प्रेस वार्ता में यूनियन के महासचिव कामरेड सपन कुमार घोषाल सचिव कामरेड रमेश मुखी, नरसिंह राव, भरत बहादुर, करन हेमब्रम, संतोष मुखी, मरियम टोपनो, गिरीश जैन, रामनाथ सामद, शांति देवी, रामदास करूवा, मो जमिल, एस प्रमाणिक आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे