FeaturedJamshedpurJharkhand

झामुमो नेत्री चंद्रावती महतो के नेतृत्व में महिलायें झामुमो में शामिल हुई


जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संपर्क कार्यालय में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रावती महतो के नेतृत्व में कदमा भाटिया बस्ती निवासी समाजसेवी सपना सोना अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा महिला मोर्चा में शामिल हुई। जिला अध्यक्ष चंद्रावती महतो ने सपना सोना एवं समर्थक महिलाओं को पार्टी का पट्टा पहनकर झामुमो मैं शामिल करवाया। सपना सोना ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री मैया योजना के तहत पूरे झारखंड की महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर हम लोगों ने फैसला किया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होकर जन हित मैं काम करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार शेख बदरुद्दीन, सुनील कुमार महतो, नरोत्तम दास, जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद राज लकड़ा अवतार सिंह सिंधु अजय रजक पीके राय राजा सिंह गोपाल महतो गुरमीत सिंह गिल रानू मंडल समद अंसारी हरजीत सिंह उज्जवल दास उमर खान कन्हैया रजक जेबा खान सविता सिंह रानी सिंह इसमीता पाठक तथा पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं में मधु गोप माही कुमारी रीता मुखी झरना मुखी पूजा शर्मा नीलिमुखी रिंकी कुमारी आरती देवी पार्वती देवी बेबी देवी संतोषी कुमारी तथा काफी संख्या में सपना सोना की महिला नेत्रियों ने झामुमो का दामन थामा।

Related Articles

Back to top button