चाईबासा। झारखंड में हो आदिवासी समाज से आने वाले जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू को अपने क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे हैं। सिंकू झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलनकारी भी रहे हैं, जिसके चलते उन्हें 18 महीने तक उड़ीसा के चंपुआ जेल में रहना पड़ा था। अपने क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और जनता की समस्याओं का समाधान भी कराते हैँ। यह बातें झारखंड राज्य भ्रष्टाचार-राज्य भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने कहीं। उन्होंने कहा कि सोनाराम सिंकू चाहे आदिवासी समाज हो या गैर आदिवासी समाज सब की समस्याओं को सुनते हैं और उसका निराकरण करने का प्रयास करते हैं। गणेश प्रसाद ने कहा कि झारखंड की चंपई सोरेन सरकार को आदिवासी हो समाज से आने वाले सोनाराम सिंकू जैसे जनप्रतिनिधि को झारखंड सरकार मंत्रिमंडल में सेवा करने का मौका मिलना चाहिए, ताकि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य और भी तेज गति से हो सके और जनता की समस्याओं का निदान हो सके।
Related Articles
साकची शोरूम में न्यू जुपिटर 110 लॉन्च
September 18, 2024
सोनारी राजस्थान भवन में श्री अग्रसेन मंगल पाठ 21 सितंबर को
September 18, 2024
एमपीएल ने झारखंड अंडर-14 फुटबॉल टीम की सफलता पर जताई खुशी
September 18, 2024