ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhandNational

गुरुद्वारा नामदा बस्ती में श्री गुरु ग्रंथ साहब का पहला प्रकाश उत्सव मनाया गया


जमशेदपुर । गुरुद्वारा साहब नामदा बस्ती में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समूह साध संगत के सहयोग से मनाया गया इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला सुरेंद्र सिंह शिंदे को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर प्रधान दलजीत सिंह ने बाबा जीवन सिंह जन्म दिवस पर पटना साहिब में जमशेदपुर की समूह साथ संगत के लिए रहने के लिए अच्छा इंतजाम करने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरपर्सन सरदार शैलेंद्र सिंह का धन्यवाद किया
प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में गुरु महाराज द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
सरदार शैलेंद्र सिंह ने पटना साहिब जाने वाली साध संगत के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जमशेदपुर की साध संगत ने पटना साहिब में जमशेदपुर का नाम रोशन किया है
कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह चेयरपर्सन महेंद्र सिंह परमजीत सिंह पगड़े सिकंदर सिंह राज सिंह टोकी सिंह गुरदीप सिंह रणजीत सिंह सहित कई गन मान्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button