FeaturedJamshedpurJharkhand

करीम सिटी कॉलेज में “सतरंग” के दूसरे दिन गीत-संगीत की धूम

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर की साहित्यिक संस्था “स्पार्क” (सोसाइटीज फाॅर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) के तत्वाधान में “सतरंग-14” के दूसरे दिन “सुर-संगत और बैटल सिम्फनी” का आयोजन हुआ। जिसमें कॉलेज के 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आज के इस प्रतियोगी कार्यक्रम सुर-संगत में शास्त्रीय संगीत, अर्ध शास्त्रीय संगीत, लोक एकल, सूफी एकल तथा गजल शामिल थे। सुर संगत के निर्णायक सीता सिंह (पूर्व म्यूजिक टीचर टाटा स्टील) और शंकर नाथ झा (प्रसिद्ध संगीतकार) थे। वहीं बैटल सिम्फनी में बॉलीवुड सोलो, बॉलीवुड डुएट, रैप सोलो और वेस्टर्न सोलो को शामिल किया गया था। बॉलीवुड सोलो और बॉलीवुड डुएट के निर्णायक सुरेंद्र कुमार शर्मा (संगीत समाज म्यूजिक कॉलेज, जमशेदपुर), स्वीटी मुखर्जी (विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को) जबकि रैप सोलो और वेस्टर्न सोलो की निर्णायक जशामा अफरोज थीं। कार्यक्रम का संचालन शिउली पलित तथा इशा दास ने किया। आज के इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button