FeaturedJamshedpurJharkhand

कदमा थाना में आत्मदाह की धमकी देने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह गिरफ्तार

घाघीडीह सेंट्रल जेल में आमरण अनशन कर सकते हैं विकास सिंह


जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ आत्मदाह की धमकी देने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को मानगो की पुलिस ने उनके आवास आशियाना अन्नतारा से गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि विकास सिंह को भी पता था कि यह धमकी उनकी कोई काम नहीं आने वाली है। यह बस एक प्रचार का मध्यम वर्ष साबित हुआ। हालांकि वास्तव में विकास सिंह मंत्री गुप्ता के खिलाफ कोई आंदोलन करना चाहते हैं आंदोलन कर सकते हैं। और आंदोलन का सबसे बढ़िया उदाहरण आमरण अनशन होगा।
हालांकि जेल में आमरण करना विकास सिंह के लिए बहुत बड़ी चुनौती पूर्ण निर्णय होगा।

विकास सिंह का कहना है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने मंदिर जाते हैं। उसी के नियमित मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही मंदिर जाने के लिए दरवाजा खोला दरवाजे के बाहर पहले से पुलिस बैठी हुई थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विकास सिंह ने मौजूद अफसर से गिरफ्तारी का कारण पूछा तो गिरफ्तारी करने पहुंचे पुलिस के अधिकारी ने कहा साहब से बात कर लीजिए। विकास सिंह ने कहा मंत्री के दबाव में उनके आंदोलन को दबाने के साथ-साथ उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ना विगत 5 वर्षों से दी जा रही है। जिला प्रशासन बन्ना गुप्ता के सामने नतमस्तक हो गया। विकास सिंह ने कहा अगर जमानत नहीं मिली तो जेल में रहते हुए भी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हर तरह की लड़ाई लडूंगा।

Related Articles

Back to top button