आजसू ने चलाया घोड़ाबाँधा क्षेत्र मे जनसंपर्क अभियान, शामिल हुए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो
![](https://newsdhamaka.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240520-WA0129-780x470.jpg)
जमशेदपुर। सोमवार दोपहर 11बजे को आजसू पार्टी घोड़ाबाँधा पंचायत समिति मे आजसू नेता आकाश सिन्हा के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान चला। भाजपा आजसू के संयुक्त प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष मे वोट देने की अपील कर लोगो से आशीर्वाद लिया गया। यह अभियान खड़ंगाझार बज़ार से राधिका नगर, विकास मैदान, होते चूहा मैदान के बाद पुरे घोड़ाबंधा क्षेत्र मे घुमाया गया।
उक्त अवसर पर एनडीए प्रत्यासी के रूप मे तिकड़ी लगा रहे विद्युत वरण महतो ने आजसू के द्वारा चलाये जा रहे जनसम्पर्क अभियान की सराहना करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाने मे और पुरे प्रदेश मे साँझा उम्मीदवार को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करने के आजसू को धन्यबाद और बधाई दिए। और साथ ही यह भी कहाँ की ये भाजपा और आजसू पार्टी का मजबूत गठबंधन हैँ और यह गठबंधन अटूट हैँ। इस बार मोदी सरकार और मिशन 400 पार का नारा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना हैँ। राज्य मे भ्र्ष्टाचारियों को खदेड़ना हैँ और अटल जी के सपनो को झारखंड प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाना हैँ।
उक्त अभियान मे पूर्व मंत्री ने कहा की चुनाव भाजपा का प्रत्यासी लड़ रहा हैँ लेकिन जीत सुनिश्चित करना आजसू का कर्तव्य हैँ आजसू पार्टी की भूमिका भाजपा से ज्यादा हैँ क्योंकि आजसू पार्टी भाजपा का छोटा भाई हैँ और छोटा भाई होने के नाते यह दायित्ब बनता हैँ की बड़े भाई की जीत को और यादगार बनाया जाय।
जनसंपर्क यात्रा मे आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आकाश सिन्हा, पंकज मिश्रा, प्रमोद चौबे,प्रकाश ठाकुर, भरत सिन्हा, परिमल प्रियदर्शि, अभिनव राठौर, शिवम् सिंह, रौशन कुमार, लोरेंश गोश्वमी, सन्नी कुमार, धर्मा लोहार, अमन लोहार, रमन विकाश पाण्डेय, अभिषेक़, गोबिंद मनोज, गजेंद्र, सुजल, अजय, गोपी, दादू, बमबम अनिल समेत अन्य मौजूद रहे वही स्थानीय भाजपा नेताओ मे गणेश सोलंकी, जितेंद्र यादव, खगेश पाल, आशीष पाल, बिनोद कुमार, डीडी त्रिपाठी समेत सैकड़ो लोग मौजद रहे।